ऊंची कूद प्रतियोगिता में भारत के निषाद कुमार ने रजत पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन 

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में भारत के निषाद कुमार ने रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया है। यह भारत का इस पैरालंपिक में सातवां पदक

Sep 2, 2024 - 14:57
 0  31
ऊंची कूद प्रतियोगिता में भारत के निषाद कुमार ने रजत पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन 

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    02-08-2024

फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में भारत के निषाद कुमार ने रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया है। यह भारत का इस पैरालंपिक में सातवां पदक है, और विशेष बात यह है कि निषाद कुमार ने इस प्रतियोगिता में दूसरी बार रजत पदक जीतने का इतिहास रचा है।  

निषाद कुमार की उपलब्धि से जिला भर में खुशी की लहर है वही उनके घर पर बधाई देने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है। निषाद कुमार ने  2.04 मीटर की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले निषाद कुमार टोक्यो पैरालंपिक में वर्ष 2020 के दौरान इसी इवेंट में 2.06 मी की कूद के साथ रजत पदक जीता था।  

जबकि वर्ष 2019 की पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। भारत के पैरालंपिक एथलीट निषाद कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में ऊंची कूद प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर देश का मान सम्मान बढ़ाया है। 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से संबंध रखने वाले निषाद कुमार की इस उपलब्धि से जिला भर में खुशी की लहर दौड़ गई है। एक तरफ जहां भारी संख्या में लोग निषाद कुमार के घर बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर भी निषाद की इस उपलब्धि को लेकर उन्हें खूब सराहा जा रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow