चार धाम यात्रा को लगेगा विराम , कल बंद होंगे केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट 

चार धाम यात्रा को अब विराम लगने वाला है। जहां 22 अक्टूबर को गंगोत्री के कपाट विधि विधान से बंद हो रहे हैं। वहीं 23 अक्टूबर को यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट भी बंद हो जाएंगे। तीर्थ स्थलों के कपाट बंद होने के चलते चार धाम यात्रा को विराम लग जाएगा और यात्रियों को करीब 6 महीने का इंतजार करना पड़ेगा।  जानकारी के मुताबिक 22 और 23 अक्टूबर को उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के गंगोत्री , यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं

Oct 22, 2025 - 15:38
 0  35
चार धाम यात्रा को लगेगा विराम , कल बंद होंगे केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - देहरादून  22-10-2025
चार धाम यात्रा को अब विराम लगने वाला है। जहां 22 अक्टूबर को गंगोत्री के कपाट विधि विधान से बंद हो रहे हैं। वहीं 23 अक्टूबर को यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट भी बंद हो जाएंगे। तीर्थ स्थलों के कपाट बंद होने के चलते चार धाम यात्रा को विराम लग जाएगा और यात्रियों को करीब 6 महीने का इंतजार करना पड़ेगा।  जानकारी के मुताबिक 22 और 23 अक्टूबर को उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के गंगोत्री , यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं , जिसके चलते यात्रियों को अब इन तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए 6 महीने का इंतजार करना पड़ेगा। 
जानकारी के मुताबिक अभी तक चार धाम यात्रा में करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। बताते हैं की यात्रा के अंतिम पड़ाव में प्रतिदिन 10 से 11 हजार श्रद्धालु तीनों धामों की यात्रा के लिए जा रहे हैं , लेकिन अब चार धाम के कपाट बंद होने के चलते यात्रा स्थगित हो जाएगी और श्रद्धालुओं को 21 अप्रैल तक के लिए इंतजार करना पड़ेगा , क्योंकि चार धाम यात्रा में यमुनोत्री गंगोत्री और केदारनाथ के कपाट अप्रैल महीने में पुनः खुल जाएंगे इसके बाद यात्री इन तीर्थ स्थलों के दर्शन कर पाएंगे। 
22 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट विधि विधान से बंद होने के बाद मां गंगा की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा के लिए प्रस्थान करेगी। जबकि केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार चार धाम यात्रा में 21 अप्रैल तक दर्शन करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 49.30 लाख से अधिक हो चुकी है। तीनों धामों के कपाट बंद होने तक यह आंकड़ा 50 लाख पार हो जाएगा।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow