धर्मशाला में होने वाली सरकार की रैली में सिरमौर से जाएंगे 1000 कार्यकर्ता : हर्षवर्धन चौहान 

हिमाचल प्रदेश की सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में 11 दिसंबर को धर्मशाला में एक रैली का आयोजन किया जा रहा है। एक वर्ष पूर्ण होने के मौके पर आयोजित इस समारोह में जिला सिरमौर से करीब 1000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उद्योग एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कही

Dec 4, 2023 - 18:51
 0  63
धर्मशाला में होने वाली सरकार की रैली में सिरमौर से जाएंगे 1000 कार्यकर्ता : हर्षवर्धन चौहान 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  04-12-2023
हिमाचल प्रदेश की सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में 11 दिसंबर को धर्मशाला में एक रैली का आयोजन किया जा रहा है। एक वर्ष पूर्ण होने के मौके पर आयोजित इस समारोह में जिला सिरमौर से करीब 1000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उद्योग एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कही। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एक वर्ष के कार्यकाल में बेहतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक बदहाली के बावजूद भी सरकार ने विकास का रथ रुकने नहीं दिया है। 
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता कमर कस ले। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि धर्मशाला में होने वाली इस रैली में प्रदेश भर से करीब 50000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें जिला सिरमौर से 1000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सिरमौर की सभी पांच विधानसभा क्षेत्र से 200-200 कांग्रेस कार्यकर्ता इस रैली में हिस्सा लेंगे। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि वर्ष 2024 में देशभर में लोकसभा के चुनाव होने हैं जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। 
वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह बूथ स्तर पर जाकर सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में बड़ी प्राकृतिक आपदा आई है जिसमें करीब 10000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में करीब 500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों को राहत पहुंचाई है , जिन लोगों के घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं , उन्हें सरकार द्वारा तीन लाख से लेकर 7 लख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 
उद्योग एवं आयुष मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कोई भी आर्थिक मदद नहीं की है। हिमाचल को जो पैसा मिला है वह प्रदेश सरकार का हक है , लेकिन आपदा के नाम पर केंद्र द्वारा कोई मदद नहीं की है। इस अवसर पर रेणुका के विधायक विनय कुमार , पूर्व विधायक अजय बहादुर सिंह और कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष आनंद परमार , प्रदेश कांग्रेस सचिव रूपेंद्र ठाकुर, पच्छाद से दयाल प्यारी , जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र तोमर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow