पर्यावरण संरक्षण को आगे आया रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स , सेना क्षेत्र में किया पौधरोपण 

रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने भारतीय सेना की स्थानीय बटालियन के साथ हाजीपीर विजय दिवस को पौधा रोपण करके मनाया। नाहन के छावनी क्षेत्र में भारतीय सेना के कमांडिंग ऑफिसर रावत ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की

Aug 27, 2023 - 17:15
 0  13
पर्यावरण संरक्षण को आगे आया रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स , सेना क्षेत्र में किया पौधरोपण 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  27-08-2023
रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने भारतीय सेना की स्थानीय बटालियन के साथ हाजीपीर विजय दिवस को पौधा रोपण करके मनाया। नाहन के छावनी क्षेत्र में भारतीय सेना के कमांडिंग ऑफिसर रावत ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 
इसमें आर्मी स्कूल नाहन के छात्र , सेना के जवानों और क्लब के सदस्यों ने चंदन अर्जुन , आंवला , कचनार , बेरी, बांस इत्यादि के लगभग 150 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर श्री रावत ने पर्यावरण में हो रहे पारिस्थितिक असंतुलन के विषय में चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया। 
 आज लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन राकेश थापा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए भारतीय सेना के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। 
क्लब के सचिव विभोर कुमार , डॉ. एसके   सबलोक , प्रगति सबलोक, शिवानी थापा, अमित अत्री , सुशील अत्री , प्रोजेक्ट चेयरमैन राजीव बंसल और कुलदीप बंगा मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow