नौणी के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे किए रोपित 

डॉक्टर यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से शुक्रवार को यहां पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर डीन कालेज ऑफ हॉर्टिकल्चर डॉक्टर मनीष शर्मा मुख्य अतिथि

Jul 12, 2024 - 20:18
 0  9
नौणी के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे किए रोपित 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    12-07-2024

डॉक्टर यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से शुक्रवार को यहां पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर डीन कालेज ऑफ हॉर्टिकल्चर डॉक्टर मनीष शर्मा मुख्य अतिथि रहे। 

डॉ मनीष शर्मा ने कहा कि जो बरसात में प्लांटेशन किया है इसके बाद इसका रिव्यु भी किया जाएगा। प्रत्येक छात्र का यह दायित्व है कि उन्होंने जो पौधारोपण किया है उसकी देखभाल भी वह स्वयं करें ताकि हमारा पर्यावरण हरा भरा रह सके।
 
फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग और मैनेजमेंट विभाग के अध्यापकों व छात्रों ने मिलकर पौधारोपण किया। परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर फूड साइंस और टेक्नोलॉजी विभाग के एचओडी डॉक्टर राकेश शर्मा, एग्री बिजनेस  विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कपिल कथूरिया, डॉ मनीष, डॉक्टर अभिमन्यू , डॉक्टर आशु , डॉ रश्मि , डॉ राहुल, सहायक प्राध्यापक डॉक्टर अनिल वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow