प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का खोला जाएगा एक-एक मंडल   

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने राज्य के हरेक विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का एक-एक मंडल खोलने का नीतिगत फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 9 विधानसभा क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय नहीं

Dec 21, 2023 - 19:56
 0  24
प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का खोला जाएगा एक-एक मंडल   

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     21-12-2023

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने राज्य के हरेक विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का एक-एक मंडल खोलने का नीतिगत फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 9 विधानसभा क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय नहीं है। 

विगत में कुछेक विधायकों ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में दो-दो मंडल खुलवा लिए। उन्होंने कहा कि ऐसे विधानसभा क्षेत्रों से जल शक्ति विभाग के मंडलों का युक्तिकरण भी किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा के पवन काजल, जयराम ठाकुर, रणधीर शर्मा के अनुपूरक सवालों का जवाब देते हुए कहा कि श्री नैना देवी तथा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्रों में भी विभाग के मंडल कार्यालय खोले जाएंगे। जबकि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के चुनाव क्षेत्र में खुले विभाग के मंडल कार्यालय से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow