सादगी : जब कार्यकर्ताओं के साथ ढाबे पर नाश्ता करने रुके केंद्रीय मंत्री

हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने धर्मशाला के देहरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जाने के दौरान रास्ते में दरकाटा के समीप एक ढाबे पर कार्यकर्ताओं के साथ नाश्ता किया

Dec 9, 2023 - 13:42
Dec 9, 2023 - 19:56
 0  98
सादगी :  जब कार्यकर्ताओं के साथ ढाबे पर नाश्ता करने रुके केंद्रीय मंत्री

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    09-12-2023

हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने धर्मशाला के देहरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जाने के दौरान रास्ते में दरकाटा के समीप एक ढाबे पर कार्यकर्ताओं के साथ नाश्ता किया। उन्होंने लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

इस दौरन सभी लोग उनकी सादगी के कायल हुए। उन्होंने वहां स्थानीय लोगो से भी पूछा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। लोगों ने बताया कि उन्हें केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

लोगों ने अनुराग से आयुष्मान भारत योजना की तारीफ की। देहरा की ग्राम पंचायत नेलटी पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। वह विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow