बड़ा हादसा : पांवटा के यमुनाघाट पर स्नान करते दो सगे भाइयों सहित तीन युवक डूबे, सर्च अभियान जारी

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के पांवटा साहिब के यमुनाघाट में बड़ा हादसा हुआ है। घाट पर स्नान करते दो सगे भाइयों सहित तीन युवक यमुना में डूब गए। तीन शिलाई क्षेत्र के ग्वाली गांव के बताए जा रहे

Sep 23, 2025 - 15:26
 0  110
बड़ा हादसा : पांवटा के यमुनाघाट पर स्नान करते दो सगे भाइयों सहित तीन युवक डूबे, सर्च अभियान जारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   26-09-2025

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के पांवटा साहिब के यमुनाघाट में बड़ा हादसा हुआ है। घाट पर स्नान करते दो सगे भाइयों सहित तीन युवक यमुना में डूब गए। तीन शिलाई क्षेत्र के ग्वाली गांव के बताए जा रहे हैं।  

सूचना मिलने पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा व थाना प्रभारी देवी सिंह नेगी समेत स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।  ग्वाली गांव से कुल देवता की पालकी लेकर ग्रामीण हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गए थे।

मंगलवार को लौटते वक्त देवता की पालकी के साथ घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इस बीच स्नान करते हुए एक युवक डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए दो सगे भाई भी नदी में उतर गए,  लेकिन तीनों ही अधिक जलस्तर होने के कारण डूब गए। 

नदी में डूबे युवकों की पहचान अमित(23) पुत्र जोगी राम, कमलेश( 22 ) पुत्र प्रेम सिंह व रजनीश(20) पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्वाली, शिलाई के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुरुद्वारा पांवटा साहिब के पास यमुना घाट में डूबते हुए युवकों को दूर तक देखा गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow