मंडी के पधर थलटूखोड़ में बादल फटने से तबाही, कई लोग लापता, 35 लोगों को निकाला सुरक्षित

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर उपमंडल के थलटूखोड़ में बादल फटने से तबाही हुई है। बादल फटने के बाद कई लोग लापता है। 35 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

Aug 2, 2024 - 13:33
 0  23
मंडी के पधर थलटूखोड़ में बादल फटने से तबाही, कई लोग लापता, 35 लोगों को निकाला सुरक्षित

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    02-08-2024

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर उपमंडल के थलटूखोड़ में बादल फटने से तबाही हुई है। बादल फटने के बाद कई लोग लापता है। 35 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। जिला प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए एयरफोर्स को अलर्ट किया है। 

मदद की जरूरत होने पर ली जाएगी सेवाएं। डीसी अपूर्व देवगन व बचाव टीमें पैदल प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हुईं। मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटे हैं। सड़कें और रास्ते टूट जाने के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतें पेश आईं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow