राष्ट्रीय मिशन ग्रीन इंडिया के तहत 2102 हेक्टेयर वन भूमि पर पौधरोपण का लक्ष्य : निवेदिता नेगी

राष्ट्रीय मिशन ग्रीन इंडिया परियोजना के अंतर्गत आगामी 8 वर्षो में मंडी वन वृत में 2102 हैक्टेयर भूमि में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के सहयोग से पौधरोपण किया जायेगा। जिसमें मंडी वन मंडल की 1236 हेक्टेयर तथा नाचन वन मंडल की 866 हेक्टेयर वन भूमि शामिल है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने वन वृत मंडी की जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी

Dec 6, 2023 - 18:45
 0  9
राष्ट्रीय मिशन ग्रीन इंडिया के तहत 2102 हेक्टेयर वन भूमि पर पौधरोपण का लक्ष्य : निवेदिता नेगी

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  06-12-2023
राष्ट्रीय मिशन ग्रीन इंडिया परियोजना के अंतर्गत आगामी 8 वर्षो में मंडी वन वृत में 2102 हैक्टेयर भूमि में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के सहयोग से पौधरोपण किया जायेगा। जिसमें मंडी वन मंडल की 1236 हेक्टेयर तथा नाचन वन मंडल की 866 हेक्टेयर वन भूमि शामिल है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने वन वृत मंडी की जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

 
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मिशन ग्रीन इंडिया परियोजना के तहत पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन जैसे निर्धारित मापदंडों के अनुसार कृषि, उद्यान एवं पंचायती राज के तहत स्थानीय लोगों एवं स्थानीय संस्थाओं को आजीविका दी जायेगी। इसके अतिरिक्त संबंधित उत्पाद तैयार करने तथा इसका प्रशिक्षण देकर स्थानीय स्तर के संस्थानों का सशक्तिकरण किया जायेगा। 
 
उन्होंने कृषि, उद्यान एवं पंचायती राज संस्थानों द्वारा प्रस्तावित कार्यों को जनहित में क्रियान्वित करने के लिए आपसी तालमेल से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित ग्रीन इंडिया मिशन परियोजना के लिए प्रस्तावित परिप्रेक्ष्य योजना 2022-23 से 2029-30 तक का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में वन मंडलाधिकारी मंडी वासु डोगर तथा वन मंडलाधिकारी नाचन एसएस कश्यप उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow