आईपीएस अफसर डॉक्टर अतुल वर्मा ने DGP पद का संभाला कार्यभार 

1991 बैच के IPS अफसर डॉक्टर अतुल वर्मा ने हिमाचल प्रदेश के नए डीजीपी नियुक्त होने के बाद शिमला पुलिस मुख्यालय में पदभार संभाल लिया है। इसके बाद मीडिया से बातचीत में डॉक्टर अतुल वर्मा ने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए अवसर और चुनौती दोनों ही है

May 2, 2024 - 13:35
 0  67
आईपीएस अफसर डॉक्टर अतुल वर्मा ने DGP पद का संभाला कार्यभार 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-05-2024

1991 बैच के IPS अफसर डॉक्टर अतुल वर्मा ने हिमाचल प्रदेश के नए डीजीपी नियुक्त होने के बाद शिमला पुलिस मुख्यालय में पदभार संभाल लिया है। इसके बाद मीडिया से बातचीत में डॉक्टर अतुल वर्मा ने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए अवसर और चुनौती दोनों ही है। 

हिमाचल प्रदेश पुलिस देश में बेस्ट परफॉर्मिंग है। वहीं प्रदेश में बढ़ते नशे के व्यापार और लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम के मामलों पर नकेल कसना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के मुकाबले हिमाचल प्रदेश में पुलिस का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और इसका असर यहां के आपराधिक आंकड़ों में भी देखने को मिलता है। हिमाचल में नशे का बढ़ता व्यापार उनके फोकस में रहेगा। 

बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह है। स्कूली छात्राएं बस से बेफिक्र स्कूल और घर आ जा सकती है। हिमाचल महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान है लेकिन जिस तरह की घटनाएं हुई है इन पर पुलिस गहनता से विचार करेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow