विकास नहीं सिर्फ होर्डिंग्स लगाने का ही कार्य कर रही कांग्रेस , धर्मशाला में सरकार पर बरसे जयराम

धर्मशाला में सोमवार को भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल है। आपदा के समय को अवसर बनाने के लिए भी इस सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी और जहां जनता को राहत प्रदान करनी चाहिए थी वहीं इस सरकार ने आपदा के समय भी बंदर बांट करने का काम किया

Dec 18, 2023 - 18:52
 0  40
विकास नहीं सिर्फ होर्डिंग्स लगाने का ही कार्य कर रही कांग्रेस , धर्मशाला में सरकार पर बरसे जयराम
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  18-12-2023
धर्मशाला में सोमवार को भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल है। आपदा के समय को अवसर बनाने के लिए भी इस सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी और जहां जनता को राहत प्रदान करनी चाहिए थी वहीं इस सरकार ने आपदा के समय भी बंदर बांट करने का काम किया। जिन लोगों को राहत मिलनी चाहिए थी उनको मिली नहीं और जो कांग्रेस के नजदीकी थे उनको राहत प्रदान कर दी।
कांग्रेस के नेता लगातार केंद्र का विरोध कर रहे हैं और 3378 करोड़ जो केंद्र ने हिमाचल को दिए हैं उसका भी यह आभार व्यक्त नहीं कर रहे हैं, फिर भी इस विरोध के बावजूद केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के विकास कार्यों के लिए लगातार पैसा दिया है जनता इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जवाब देगी और हिमाचल में भाजपा एक बार फिर लोकसभा की चारों सीटें जीतेगी। हिमाचल की जनता भाजपा के पक्ष में मूड बना चुकी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कुछ तो गलत हुआ है , जिसके चलते प्रदेश में लोग बड़ी संख्या में सडक़ उतर रहे हैं। जयराम ने कहा कि 11 दिसंबर को जश्न में कुर्सियां खाली हो रही थीं, लेकिन 18 को जोश-जनून के साथ पहुंचे हैं, तिल धरने की जगह नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को अंदाजा लग गया है कि आने वाला वक्त उनके लिए खराब है। कांग्रेस नेताओं ने भी माना है कि काम कोई हुआ नहीं, बस सरकारी तंत्र का दुरपयोग करके जश्न मनाया। प्रियंका-राहुल झूठे जश्न मनाने के लिए नहीं पहुंचे। 1500 चले हुए संस्थानों को बंद कर दिया, त्रासदी से पीडि़त लोगों, गारंटियों से लोगों को ठगा और कोई काम नहीं किया क्या उस बात का जश्न मनाया जा रहा है। लोन की बात पर पूर्व सीएम ने कहा कि लोन लेने की बात कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस भी नो ड्यूज सर्टिफिकेट देकर नहीं गई थी। 50 हजार करोड़ का ऋण छोडक़र गए थे और राग अलाप के बाद फिर से लोन ले रहे हैं खुद ही। जयराम ठाकुर ने कहा सीपीएस, ओएसडी व मित्रों के पद भरे जा रहे हैं।
 
एक साल में 14 हजार करोड़ लोन ले लिया है और गारंटियों का कोई अता पता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास भ्रष्टाचार के पैसे मिल रहे हैं, जबकि सरकार में हो तो करोड़ों के घोटाले सामने आते हैं। एक साल में कांग्रेस ने एक मंत्री दिया था, भाजपा के कांगड़ा में चार मंत्री थे। उन्होंने कहा कि ये अधूरा हिस्सा है, जबकि मंडी को भी अधूरा छोड़ा गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा कि अन्य राज्यों के परिणामों ने कांग्रेस को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी की नीतियों व विकास पर तीन बड़े राज्यों में सरकार बनी, जबकि कांग्रेस की गांरटियां छत्तीसगढ़ से निकलकर वहीं दफन हो गईं। पूर्व सीएम ने कहा कि 2024 में तीसरी बार मोदी को पीएम बनाना है। एक दशक पूरा किया है, अब दूसरा दशक भी पूरा करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि जनता के शोर में कांग्रेस सरकार हिल जाएगी। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश में सुक्खू नहीं दुक्खू सरकार है, हर कोई प्रदेश में दु:खी है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक इन्ही गारंटियों पर खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियों से अब प्रदेश पचता रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में पहले स्कैम की रोज खबर मिलती थी। इस मौके पर विधायक पवन काजल, विक्रम ठाकुर, रणवीर निक्का, चौधरी सुखराम, महामंत्री त्रिलोक कपूर सहित पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow