हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में दोपहर को भूकंप के झटके महसूस, 5.5 रही तीव्रता 

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रदेश के जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में करीब 3:48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए

Dec 18, 2023 - 18:48
 0  19
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में दोपहर को भूकंप के झटके महसूस, 5.5 रही तीव्रता 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-12-2023

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रदेश के जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में करीब 3:48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, कांगड़ा, चंबा व हमीरपुर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। 

भूकंप के झटकों के बाद कई लोग अपने घरों, भवनों से निकलकर खुले स्थानों की ओर गए। लाहौल-स्पीति पुलिस थाना में मौजूद कर्मचारी दहशत में दफ्तर से बाहर निकलकर खुले स्थान की ओर भागे। 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 आंकी गई। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow