युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका : विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेल-कूद गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं

Dec 18, 2023 - 14:20
 0  6
युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका : विक्रमादित्य सिंह

किरपालपुर में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होगा आउटडोर स्टेडियम

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     18-12-2023

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेल-कूद गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विक्रमादित्य सिंह गत सांय सोलन ज़िला के नालागढ़ स्थित पुराना छात्र विद्यालय में यूथ फॉर एक्शन ट्रस्ट द्वारा 8वीं नालागढ़ वार्षिक खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज नशा हम सभी के समक्ष एक विकराल चुनौती बन गया है। ऐसे में यह आवश्यक है कि युवा पीढ़ी को नशे के सम्बन्ध में जागरूक बनाने के साथ-साथ उनकी असीमित ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाया जाए। खेल न केवल युवाओं कोे नशे से दूर रखते हैं अपितु उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मज़बूत भी बनाते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में शामिल होने तथा नशे से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।  

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि आपदा के समय क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को समयबद्ध यातायात के लिए बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया गया।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के मुरम्मत, रखरखाव व अन्य कार्यों के लिए लगभग 100 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।

इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक के.एल. ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव एवं प्रदेश इंटक के अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, ज़िला कांग्रेस समिति के महासचिव प्रिंस शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव विकास काल्टा, ज़िला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित ठाकुर, नालागढ़ बैडमिंटन क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य, तहसीलदार लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (दक्षिण क्षेत्र) एस.पी. जगोता, लोक निर्माण विभाग सोलन के अधीक्षण अभियंता अजय शर्मा, नालागढ़ निशा आज़ाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा खिलाड़ी उपस्थित थे।

 4 Attachments
  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow