वोकेशनल शिक्षक संघ के राज्य पदाधिकारियों की बर्खास्तगी के आदेशों पर भड़क उठे शिक्षक 

वोकेशनल शिक्षक संघ के राज्य पदाधिकारियों की बर्खास्तगी के आदेशों पर शिक्षक भड़क उठे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शिमला लौटने तक शिक्षकों ने क्रमिक अनशन जारी रखने का फैसला लिया

Apr 10, 2025 - 13:19
 0  33
वोकेशनल शिक्षक संघ के राज्य पदाधिकारियों की बर्खास्तगी के आदेशों पर भड़क उठे शिक्षक 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-04-2025

वोकेशनल शिक्षक संघ के राज्य पदाधिकारियों की बर्खास्तगी के आदेशों पर शिक्षक भड़क उठे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शिमला लौटने तक शिक्षकों ने क्रमिक अनशन जारी रखने का फैसला लिया है। 30 मार्च से हड़ताल पर बैठे शिक्षक निजी कंपनियों को बाहर करने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को भी शिक्षकों का शिमला के चाैड़ा मैदान में क्रमिक अनशन जारी है। 

शिक्षक संघ निजी कंपनियों की जगह शिक्षा विभाग के माध्यम से उन्हें नियुक्त करने की मांग कर रहा है। वोकेशनल प्रशिक्षक संघ के अध्यक्ष अश्विनी डढवालिया ने कहा कि कंपनियां मनमानी कर रही हैं। शिक्षकों को ई मेल कर 48 घंटे के भीतर स्कूलों में पद ग्रहण करने का अल्टीमेटम दिया जा रहा है। ऐसा न करने पर नौकरी से बर्खास्तगी की बात कही गई है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किए गए। कंपनियां प्रदर्शन को कुचलने के लिए हथकंडे अपना रही है। अध्यक्ष ने कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है। कंपनियों को बाहर कर उन्हें समग्र शिक्षा से ही वेतन दिया जाना चाहिए और शिक्षा विभाग ही नियुक्तियां करे। 

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से आए लगभग 2174 वोकेशनल शिक्षक पिछले 12 दिनों से आंदोलनरत हैं। बुधवार को शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा से मुलाकात की। जनारथा ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही उन्हें मुख्यमंत्री से मिलाएंगे। शिक्षक संघ ने शिक्षा सचिव राकेश कंवर से भी मुलाकात कर मांगों से अवगत कराया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow