अब लक्जरी गाड़ियों में चलेंगे लोकपाल , भ्रष्टाचार से लड़ने को 70-70 लाख की बीएमड्ब्लयू की होगी खरीद 

देश की सर्वोच्च भ्रष्टाचार रोधी संस्था लोकपाल अब अपनी प्रशासनिक और लॉजिस्टिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सात बीएमडब्ल्यू 330 एलआई (लॉन्ग व्हील बेस) कारें खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है। टेंडर के अनुसार हर कार की कीमत 70 लाख रुपए से अधिक है और कुल सात कारों की लागत पांच करोड़ रुपए से ज्यादा होने की उम्मीद है। यह टेंडर 16 अक्टूबर को जारी हुआ था। टेंडर प्रक्रिया सबके लिए खुली है

Oct 22, 2025 - 15:55
 0  27
अब लक्जरी गाड़ियों में चलेंगे लोकपाल , भ्रष्टाचार से लड़ने को 70-70 लाख की बीएमड्ब्लयू की होगी खरीद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  22-10-2025

देश की सर्वोच्च भ्रष्टाचार रोधी संस्था लोकपाल अब अपनी प्रशासनिक और लॉजिस्टिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सात बीएमडब्ल्यू 330 एलआई (लॉन्ग व्हील बेस) कारें खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है। टेंडर के अनुसार हर कार की कीमत 70 लाख रुपए से अधिक है और कुल सात कारों की लागत पांच करोड़ रुपए से ज्यादा होने की उम्मीद है। यह टेंडर 16 अक्टूबर को जारी हुआ था। टेंडर प्रक्रिया सबके लिए खुली है। 
लोकपाल ऑफिस ने इच्छुक पक्षों से सात नवंबर से पहले अपनी बोली जमा करने को कहा गया है। बोली सात नवंबर से शुरू होगी। कारें डिलीवर होने के बाद बीएमडब्ल्यू लोकपाल के ड्राइवरों और स्टाफ को सात दिन की ट्रेनिंग देगी, जिसमें गाडिय़ों के सिस्टम और उनके सही इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। लोकपाल एक स्वतंत्र निकाय है, जिसकी स्थापना लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के तहत की गई थी। 
लोकपाल को प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसदों और केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच करने का अधिकार है। इसके अलावा लोकपाल की जांच के दायरे में केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित बोर्ड , निगम , ट्रस्ट तथा 10 लाख रुपए से अधिक विदेशी अंशदान प्राप्त करने वाले समाज या संस्थाएं भी आती हैं। 
राज्य स्तर पर ऐसे ही काम के लिए लोकायुक्त की व्यवस्था की गई है। लोकपाल के इतनी महंगी कारें खरीदने के इस फैसले को कुछ विशेषज्ञ संस्थान की कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रयास मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि इतनी महंगी कारों की खरीद पर सार्वजनिक धन के उपयोग को लेकर सवाल उठ सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow