शॉट सर्किट के चलते आगजनी की भेंट चढ़ा मजदूर व्यक्ति का मकान जलकर राख 

प्रदेश के जिला सिरमौर के दूरदराज  क्षेत्र के पुलिस थाना शिलाई के अधीन ग्राम पंचायत पनोग के सिधोटी में एक व्यक्ति का मकान जलकर पूरी तरह से राख

Jan 23, 2024 - 11:50
 0  98
शॉट सर्किट के चलते आगजनी की भेंट चढ़ा मजदूर व्यक्ति का मकान जलकर राख 

यंगवार्ता न्यूज़ - रोनहाट    23-01-2024

प्रदेश के जिला सिरमौर के दूरदराज  क्षेत्र के पुलिस थाना शिलाई के अधीन ग्राम पंचायत पनोग के सिधोटी में एक व्यक्ति का मकान जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। 

जानकारी के अनुसार रमेश चंद सपुत्र नेंन सिंह के मकान में रात करीब 1 बजे शॉट सर्किट से आग लग गई, जिसके चलते मकान आग की भेंट चढ़ गया व साथ मे बस्ती राम सपुत्र धन्गू राम का मकान भी आग की लपेटे में आ गया। आग लगने से मकान में रखी रोजमर्रा की सारी सामग्री जल गई है। 

पुष्टि करते हुए एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार सिंघा ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम व पटवारी पनोग तथा प्रशासन आगामी कार्रवाई कर रहे है। दोनों को फोरी राहत प्रदान कर दी गई है। रमेश कुमार को आठ हजार व बस्ती राम को चार हजार रुपए की राहत दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow