सचिन शर्मा भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी में शामिल , भाजयुमो ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

 भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण चौहान ने युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र से 14 सदस्यों को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया है। 14 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक चार युवाओं को जिला कार्यकारिणी में जगह मिली है , जबकि रेणुका और पांवटा साहिब से तीन-तीन को जिला कार्यकारिणी में लिया गया है

Oct 14, 2025 - 19:50
 0  86
सचिन शर्मा भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी में शामिल , भाजयुमो ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणा
  
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  14-10-2025
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण चौहान ने युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र से 14 सदस्यों को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया है। 14 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक चार युवाओं को जिला कार्यकारिणी में जगह मिली है , जबकि रेणुका और पांवटा साहिब से तीन-तीन को जिला कार्यकारिणी में लिया गया है। 
शिलाई से दो सदस्यों को जिला कार्यकारिणी में जगह मिली है। अरुण चौहान द्वारा घोषित की गई कार्यकारिणी में नाहन से बलिंदर और सुनील कुमार , रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र से कामेश्वर ठाकुर , कृष्ण दत्त और राहुल को जिला कार्यकारिणी में लिया गया है।  पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से सचिन शर्मा , साहिल धवन और मोनिका ठाकुर , जबकि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से प्रीति ठाकुर , प्रदीप कुमार , अशोक ठाकुर और अमन गुप्ता को जिला कार्यकारिणी में लिया गया है। 
शिलाई विधानसभा क्षेत्र से ऋतिक तोमर और यशपाल को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण चौहान ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल , प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थ , भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सनी शुक्ला और जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता तथा शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />