सभी स्वास्थ्य खंड मुख्यालयों में के अस्पतालों में होंगे अल्ट्रासाउंड : सीएमओ 

जिला हमीरपुर के सभी 6 हेल्थ ब्लॉक मुख्यालयों के अस्पतालों में लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने विशेष आदेश जारी किए

Sep 19, 2023 - 17:59
 0  11
सभी स्वास्थ्य खंड मुख्यालयों में के अस्पतालों में होंगे अल्ट्रासाउंड : सीएमओ 


यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  19-09-2023

जिला हमीरपुर के सभी 6 हेल्थ ब्लॉक मुख्यालयों के अस्पतालों में लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने विशेष आदेश जारी किए हैं। 
इन आदेशों के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में तैनात डाॅ. अनिल भारद्वाज हर मंगलवार को नागरिक अस्पताल टौणी देवी में और वीरवार को नागरिक अस्पताल भोरंज में अपनी सेवाएं देंगे। सप्ताह के शेष दिन वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में ही उपलब्ध रहेंगे। 
इसी प्रकार नागरिक अस्पताल नादौन में तैनात डाॅ मंदिरा कौशल हर बुधवार को नागरिक अस्पताल सुजानपुर में और हर शनिवार को नागरिक अस्पताल बड़सर में सेवाएं देंगी। सप्ताह के शेष दिन वह नागरिक अस्पताल नादौन में ही उपलब्ध रहेंगी। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला के सभी क्षेत्रों में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार रेडियोलॉजिस्ट के ड्यूटी आदेश जारी किए गए हैं। इससे सभी स्वास्थ्य खंडों के लोगों को सुविधा होगी।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow