नाहन में लोगों ने सुना प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम, सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का भी किया आयोजन
नाहन के वार्ड नंबर 5 में स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां एपिसोड सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के साथ ही वार्ड में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।
मीडिया से बात करते हुए वार्ड नंबर 5 की पार्षद सीमा अत्री ने बताया कि आज उनके वार्ड में प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम का 138वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया। उन्होंने बताया कि लोगों को इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार रहता है जो कि निश्चित तौर पर प्रेरणादायक होते हैं। उन्होंने बताया कि इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें बीपी शुगर और आंखों की जांच हुई साथ ही आवश्यकता अनुसार दवाइयां भी मुक्त वितरित की गई।
वहीं स्थानीय निवासी एवं अधिवक्ता अमित अत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस एपीसोड में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही। इसके अलावा भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत से जुड़े विषयों के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों में देशवासियों की उपलब्धियों और प्रेरक प्रयासों का भी उल्लेख किया गया।
What's Your Reaction?
