हाईकमान की कार्रवाई : बागी कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा सचिव पद से निष्काषित

कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने भी राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले अयोग्य घोषित बागी विधायकों पर कार्रवाई शुरू

Mar 6, 2024 - 13:51
 0  67
हाईकमान की कार्रवाई : बागी कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा सचिव पद से निष्काषित

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     06-03-2024

कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने भी राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले अयोग्य घोषित बागी विधायकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बागी विधायक सुधीर शर्मा को तुरंत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव के पद से हटा दिया है। 

इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जानकारी दी गई है। कांग्रेस के बागी छह विधायकों ने बुधवार को मनसा देवी मंदिर में पूजा की। 

बता दें, 29 फरवरी को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दलबदल कानून के तहत बागी छह कांग्रेस विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी थी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow