अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार , एक शिक्षिका सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत 

जिला सिरमौर के संगड़ाह गताधार मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक खाता सामने आया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है , जबकि एक घायल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार सुबह उस समय हुआ जब गताधार के कुछ लोग गताधार से संगड़ाह की ओर आ रहे थे। इनमे भलोना स्कूल की सीएचटी और उसके परिवार के लोग सवार थे

May 4, 2026 - 14:00
 0  125
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार , एक शिक्षिका सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  04-05-2026
 

जिला सिरमौर के संगड़ाह - गताधार मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक खाता सामने आया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है , जबकि एक घायल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार सुबह उस समय हुआ जब गताधार के कुछ लोग गताधार से संगड़ाह की ओर आ रहे थे। इनमे भलोना स्कूल की सीएचटी और उसके परिवार के लोग सवार थे। बताते है कि पियुलीलानी के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। 

हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम संगड़ाह ने बताया कि संगड़ाह से गताधार मार्ग पर सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हुआ है मृतकों में सभी लोग गताधार के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

इस हादसे में भलोना स्कूल की सीएचटी अमरा देवी , उनकी बेटी , एक युवती सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं , अमरा देवी का बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सुनील कायथ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि अमरा देवी अपने बच्चो के साथ भलोना स्कूल ड्यूटी के लिए जा रही थी कि इससे पहले हादसा हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow