अनियंत्रित होकर डंगे से टकराई कार , पति-पत्नी की मौत , दो बच्चे घायल 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर गुरुवार दाेपहर बाद एक वैन अनियंत्रित होकर डंगे से टकरा गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई। हादसे के समय गाड़ी में दो बच्चे भी मौजूद थे। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वैन सड़क किनारे सीधे डंगे से टकरा गई

Oct 23, 2025 - 19:32
 0  50
अनियंत्रित होकर डंगे से टकराई कार , पति-पत्नी की मौत , दो बच्चे घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  23-10-2025

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर गुरुवार दाेपहर बाद एक वैन अनियंत्रित होकर डंगे से टकरा गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई। हादसे के समय गाड़ी में दो बच्चे भी मौजूद थे। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वैन सड़क किनारे सीधे डंगे से टकरा गई। 
जिसमें सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मृतक गाड़ी में ही फंस गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला। घटना के समय उनके दो बच्चे भी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे हुए थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं हैं , लेकिन उनकी हालत स्थिर है। 
मौके पर पुलिस व स्थानीय लोगों की ओर से उनके शवों को निकाला जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार रानीताल की ओर से आ रही थी और अचानक डंगे से टकरा गई। हादसे का शिकार दंपति तरसूह सकाेट का रहने वाले थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow