अब हिमालयन पिंक साल्ट बढ़ाएगा दुनिया भर का जायका , गुम्मा के नमक में मौजूद हैं 84 मिनरल्स
गुम्मा द्रंग नमक पूरे विश्व का जायका बढ़ाएगा। हिंदुस्तान साल्ट माइन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। गुम्मा , द्रंग और मैगल में पैदा होने वाले हिमालयन पिंक साल्ट में 84 से ज्यादा मिनरल्स पाए गए हैं। इस नमक में 25 से 60 करोड़ साल पुराने समुद्री पानी के अवशेष हैं। नमक पहाड़ के अंदर होने के कारण इसमें कोई केमिकल नहीं है। नमक की खदान को फिर से चालू करने के लिए न्यू प्लानिंग इंडियन स्कूल ऑफ माइंस धनंबाद द्वारा की गई है
गुम्मा द्रंग नमक पूरे विश्व का जायका बढ़ाएगा। हिंदुस्तान साल्ट माइन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। गुम्मा , द्रंग और मैगल में पैदा होने वाले हिमालयन पिंक साल्ट में 84 से ज्यादा मिनरल्स पाए गए हैं। इस नमक में 25 से 60 करोड़ साल पुराने समुद्री पानी के अवशेष हैं। नमक पहाड़ के अंदर होने के कारण इसमें कोई केमिकल नहीं है। नमक की खदान को फिर से चालू करने के लिए न्यू प्लानिंग इंडियन स्कूल ऑफ माइंस धनंबाद द्वारा की गई है और इसे मंजूरी के लिए इंडियन ब्यूरो माइनस को भेजा गया है। माना जा रहा है कि अगले 15 से 45 दिनों में इसको मंजूरी मिलने के बाद आगामी मार्च तक माइनिंग शुरू हो जाएगी।
What's Your Reaction?



