पीरन में आयोजित शिविर में नए व अपडेट किए 33 आधार कार्ड

स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनाने एवं अपडेट करने के उद्देश्य से लोक मित्र केंद्र ठूंड के सौजन्य से ग्राम पंचायत कार्यालय पीरन में एक विशेष आधार सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन के विद्यार्थियों को आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

Jul 22, 2026 - 16:43
 0  4
पीरन में आयोजित शिविर में  नए व अपडेट किए 33 आधार कार्ड

शिमला, 22 जुलाई, 2026 :

स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनाने एवं अपडेट करने के उद्देश्य से लोक मित्र केंद्र ठूंड के सौजन्य से ग्राम पंचायत कार्यालय पीरन में एक विशेष आधार सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन के विद्यार्थियों को आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के दौरान विद्यालय के 30 विद्यार्थियों के आधार कार्ड अपडेट किए गए, जबकि 3 नए आधार कार्ड बनाए गए। इस पहल से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने लोक मित्र केंद्र ठूंड के संचालक दीपक ठाकुर एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का आग्रह किया।

लोक मित्र केंद्र के संचालक दीपक ठाकुर ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार बच्चों के 5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर आधार कार्ड का बायोमेट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है, जिसे सभी लोक मित्र केंद्रों पर निःशुल्क किया जाता है।

उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु तक किसी भी बच्चे या युवा का नया आधार कार्ड किसी भी लोक मित्र केंद्र पर बनाया जा सकता है, जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का नया आधार कार्ड बनाने के लिए संबंधित उच्च अधिकारियों की अनुमति आवश्यक होती है।

दीपक ठाकुर ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के आधार कार्ड समय पर बनवाएं तथा निर्धारित आयु पर उनका अपडेट अवश्य करवाएं, ताकि भविष्य में सरकारी योजनाओं एवं अन्य सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow