आपात स्थितियों में हैम रेडियो आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण कड़ी : अपूर्व देवगन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं सहित अन्य आपात स्थितियों में हैम रेडियो आपदा प्रबंधन की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर सकते हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मंडी के संयुक्त तत्वावधान में जल शक्ति विभाग के राज्य प्रशिक्षण केंद्र, मंडी में आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं से चर्चा में उन्होंने यह बात कही

Mar 24, 2026 - 20:18
 0  4
आपात स्थितियों में हैम रेडियो आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण कड़ी : अपूर्व देवगन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  24-03-2026
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं सहित अन्य आपात स्थितियों में हैम रेडियो आपदा प्रबंधन की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर सकते हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मंडी के संयुक्त तत्वावधान में जल शक्ति विभाग के राज्य प्रशिक्षण केंद्र, मंडी में आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं से चर्चा में उन्होंने यह बात कही। अपूर्व देवगन ने कहा कि आपदा या प्रतिकूल मौसम की स्थिति में अकसर पारंपरिक संचार नेटवर्क बाधित हो जाते हैं और इन्हें पुनः बहाल करने में कई बार समय लगता है। 
ऐसे समय में हैम रेडियो एक प्रभावी वैकल्पिक संचार माध्यम के रूप में कार्य कर सकता है। उन्होंने बताया कि संचार के आपात साधनों के विकास पर राज्य सरकार की नीति के तहत संचार तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं युवाओं को हैम रेडियो का यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। विशेषकर मानसून के दौरान यहां प्राकृतिक आपदाओं की संभावनाएं बनी रहती हैं। ऐसे में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को परीक्षा पास करने पर लाइसेंस प्रदान किया जाता है, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी संचार स्थापित करने में अपनी भूमिका निभा सकेंगे। 
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा लाइसेंस प्राप्त ऑपरेटरों को हैम रेडियो उपकरण क्रय करने के लिए 60 हजार रुपये तक की सहायता राशि भी प्रदान की जाती है। लाइसेंस प्राप्त ऑपरेटर्स का क्लब भी गठित किया जाता है ताकि वे विभिन्न गतिविधियों से जुड़े रहें और उनका निरंतर अभ्यास भी जारी रखा जा सके। स्रोत व्यक्ति केंद्रीय संचार मंत्रालय के सेवानिवृत्त डीडीजी वी.के. आर्य तथा दिल्ली हैम रेडियो संस्थान की सचिव कुसुम ने हैम रेडियो के व्यावहारिक उपयोग पर जानकारी प्रदान की। वी.के. आर्य ने कहा कि हैम रेडियो शौकिया तौर पर प्रचलन में है, मगर आपदा के समय वैकल्पिक संचार माध्यम के रूप में भी इसका प्रभावी उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने स्कूल व कॉलेज स्तर पर भी इस तरह के जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow