नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को करता है बर्बाद : एसपी
फस्र्ट एचपी (ब्वॉयज) बटालियन सोलन की ओर से चितकारा यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप फस्र्ट ब्वॉयज बटालियन सोलन के सीओ कर्नल राजीव थॉमस की देखरेख में चल रहा है। इसमें प्रदेश के 460 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
यंगवार्ता न्यूज सोलन 20 जून, 2026 :
फस्र्ट एचपी (ब्वॉयज) बटालियन सोलन की ओर से चितकारा यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप फस्र्ट ब्वॉयज बटालियन सोलन के सीओ कर्नल राजीव थॉमस की देखरेख में चल रहा है। इसमें प्रदेश के 460 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर के छटे दिन एनसीसी कैडेट्स को शैक्षणिक सत्र के दौरान एसपी बद्दी विनोद धीमान ने एनसीसी कैडेट्स को साइबर सुरक्षा और नशे से दूर रहने का दिया संदेश दिया। शिविर में 460 एनसीसी कैडेट उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान एसपी बद्दी ने कैडेटों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी।
उन्होंने युवाओं को नशे के बढ़ते खतरे से भी आगाह करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है। उन्होंने कैडेटों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों तथा समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के प्रतीक होते हैं, इसलिए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनकर कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. सुहानी ने कैडेटों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (हेल्थ एंड हाइजीन) विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्याप्त नींद तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही सफलता की पहली सीढ़ी हैं।
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव थॉमस के नेतृत्व में आयोजित यह वार्षिक प्रशिक्षण शिविर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, जिम्मेदारी, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर एसएम अनिल कुमार,जेसीओ अतीक रहमान, एएनओ अंजना ठाकुर, नीरज राठौर, सुमन, विकास शर्मा व समेत अन्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?




