देबकू रा दुःखड़ा -नाटक से दी अनुसूचित जाति कल्याणार्थ योजनाओं की जानकारी

सामाजिक विसंगतियों को दूर करने तथा अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, नितियों व कार्यक्रमों को आम जन तक पंहुचाने के उदेश्य से जिला में चल रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज विकास खंड तिलोरधार की ग्राम पंचायत सतौन और पोका के गांव कोड़गा में कार्यक्रम आयोजित हुए

Jul 16, 2026 - 16:06
 0  3
देबकू रा दुःखड़ा -नाटक से दी अनुसूचित जाति कल्याणार्थ योजनाओं की जानकारी

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 16 जुलाई :

सामाजिक विसंगतियों को दूर करने तथा अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, नितियों व कार्यक्रमों को आम जन तक पंहुचाने के उदेश्य से जिला में चल रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज विकास खंड तिलोरधार की ग्राम पंचायत सतौन और पोका के गांव कोड़गा में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस कार्यक्रम में लोक संस्कृति कला मंच के कलाकारों ने लोकगीतों व नाटक से जहां लोगों का मनोरंजन किया वहीं इस माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी व प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।


इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक ‘‘देबकू रा दुःखडा’’ से बताया गया कि प्रदेश सरकार विधवा पुनर्विवाह, अन्तर्जातिय विवाह और दिव्यांग विवाह अनुदान योजना के तहत 2 लाख रुपये की राशि प्रदान कर रही है। नाटक में पात्रों द्वारा यह भी बताया गया कि अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग के दिव्यांग व विध्वा जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है उन्हें पीजीडीसीए, डीसीए कम्प्यूटर एकांउटैंसी आदि कोर्स करने के लिए सरकार द्वारा 1000 रुपये की छात्रवृति राशि प्रदान की जाती है।


इस अवसर पर पंचायत प्रधान पोका ममता देवी, उप-प्रधान ग्राम पंचायत सतौन दया राम, वार्ड सदस्य सतीश कुमार, किरण बाला, माम चंद, सुनीता देवी, सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow