कांग्रेस सरकार ने पूरा किया महिलाओं से किया वादा, महिलाओं के खाते में डाले पैसे : अग्रिहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500-1500 रुपए देने का अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही थी
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना 20-06-2024
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500-1500 रुपए देने का अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही थी।
भाजपा वाले महिलाओं को कहते थे कि 1500 रुपए के लिए फॉर्म भरने में अपना समय बर्बाद न करें, लेकिन जिला के जिन लोगों ने राज्य सरकार पर विश्वास जताया, उनको आज 4500 -4500 रुपए एकमुश्त खाते में डाले गए हैं।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने हरोली के कांगड़ में बुधवार को हुए सम्मान निधि वितरण के शुभारंभ समारोह में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने के अपने वादे को पूरा किया है।
उन्होंने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में सम्मान निधि पाने वाली लाभार्थी महिलाओं को बधाई दी, वहीं महिला कल्याण के इस महत्त्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि योजना के पहले चरण में ऊना जिले की करीब सवा 7000 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैंं, उन्हें तीन करोड़ 27 जाख 60 हजार रुपए वितरित किए गए हैं।
What's Your Reaction?