जाली कृषक प्रमाण-पत्र से कृषि भूमि खरीदने का आरोप, चंडीगढ़ निवासी महिला पर मामला दर्ज

 जिला सिरमौर के पुलिस थाना पच्छाद में जाली कृषक प्रमाण-पत्र के आधार पर कृषि भूमि खरीदने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jul 29, 2026 - 20:48
 0  11
जाली कृषक प्रमाण-पत्र से कृषि भूमि खरीदने का आरोप, चंडीगढ़ निवासी महिला पर मामला दर्ज

यंगवार्ता न्यूज - नाहन, 29 जुलाई :

 जिला सिरमौर के पुलिस थाना पच्छाद में जाली कृषक प्रमाण-पत्र के आधार पर कृषि भूमि खरीदने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को इन्द्र दत्त पुत्र हुकम दत्त निवासी ग्राम एवं डाकघर सराहां, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना पच्छाद में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रणबीर सूद पत्नी पुनीत सूद, निवासी सेक्टर-49D, चंडीगढ़ तथा वर्तमान निवासी गांव पोहघाट, डाकघर बागपशोग, तहसील पच्छाद ने कथित रूप से जाली कृषक प्रमाण-पत्र प्राप्त कर उसका दुरुपयोग करते हुए अवैध रूप से कृषि भूमि खरीदी।

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि इस दौरान भूमि संबंधी कानूनों का उल्लंघन किया गया तथा शिकायतकर्ता एवं स्थानीय निवासियों को धमकाने और भयभीत करने का भी प्रयास किया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow