केंद्र की योजनाओंं के उद्घाटन-शिलान्यास कर लोगों को गुमराह कर रहे सीएम सुक्खू : सुधीर शर्मा

झूठी गारंटियों से लोगों को ठगने वाले सीएम सुक्खू कांगड़ा के प्रवास के दौरान भी लोगों को ठगने में जुटे है। यह आरोप धर्मशाला से दिग्गज भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने जारी प्रेस बयान में जड़ा है। सुधीर शर्मा ने सीएम सुक्खू पर तीखा हमला

Jan 20, 2025 - 19:12
 0  38
केंद्र की योजनाओंं के उद्घाटन-शिलान्यास कर लोगों को गुमराह कर रहे सीएम सुक्खू : सुधीर शर्मा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

भाजपा विधायक का चैलेंज, दम है तो बताएं प्रदेश सरकार ने धर्मशाला को कौन सा प्रोजेक्ट दिया 

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    20-01-2025

झूठी गारंटियों से लोगों को ठगने वाले सीएम सुक्खू कांगड़ा के प्रवास के दौरान भी लोगों को ठगने में जुटे है। यह आरोप धर्मशाला से दिग्गज भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने जारी प्रेस बयान में जड़ा है। सुधीर शर्मा ने सीएम सुक्खू पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केंद्र के पैसे से बनने वाले प्रोजेक्टों का उद्घाटन-शिलान्यास कर वाहवाही लूटने वाले सीएम लोगों को यह बताएं कि प्रदेश सरकार का कौन सा प्रोजेक्ट हैं, जिसका उन्होंने उद्घाटन- शिलान्यास किया है। 

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में सीएम ने जो उद्घाटन -शिलान्यास किए हैं, वे सभी प्रोजेेक्ट केंद्र के पैसे से बने हैं या बन रहे हैं, तो सीएम सुक्खू किस हैसियत से उनका उद्घाटन कर रहे है। उन्होंने कहा है कि ढगवार में मिल्क प्लांट में केंद्र की मोदी सरकार का पैसा लग रहा है। इसमें खर्च होने वाले 225 करोड़ रुपए मोदी सरकार की देन हैं, तो हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू को बताना चाहिए कि वह किस हैसियत से इसका शिलान्यास करने जा रहे है। 

वहीं फूड स्ट्रीट मार्केट में स्मार्ट सिटी का पैसा लग रहा है, यह योजना भी भाजपा की देन है। सीएम सुक्खू लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्र्चे पर विफल है। रोजगार के साथ विकास कार्यों पर ब्रेक लग गई है। कई ठेकेदारों की पेमेंट पेंडिंग चल रही है। पेंशनरों को समय पेंशन नहीं मिल रही है। कर्मचारी भी सहमे कि क्या पता अगले महीने सैलरी मिलेगी या नहीं। 

कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यकाल में प्रदेश दस साल पीछे चला गया । उन्होंने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती इसलिए सीएम सुक्खू को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर अपनी झूठी गारंटियों के लिए जनता से माफी मांग लेनी चाहिए। 

भाजपा विधायक ने कहा कि सीएम सुक्खू अब लोगों से मिलने से भी कतरा रहे हैं।  सीएम से धर्मशाला सर्किट हाउस में जब लोग मिलने के लिए पहुंच रहे हैं, तो  उनके लिए सीएम के दरवाजे बंद रखे गए हैं, कई लोग निराश होकर लौट रहे हैं। उन्होंने सीएम को नसीहत दी है लोगों से छिपने से काम नहीं चलेगा,प्रदेश का मुखिया होने के नाते लोगों की समस्याएं सुलझाने पर ध्यान देना पड़ेगा।  

सुधीर शर्मा ने कहा कि आज पूरा हिमाचल जानना  चाह रहा है कि कांग्रेस सरकार ने धर्मशाला में बनने वाली सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 30 करोड़ रुपए क्यों  जमा नहीं करवाए हैं। उन्होंने  कहा कि विधानसभा उपचुनावों के दौरान तो सीएम कह रहे थे कि 4 जून  को पैसे जमा करवा दिए जाएंगे, लेकिन वो 4 जून कब आएगी, लोगों की इसका इंतजार है। 

उन्होंने चुनौती दी है कि सुक्खू में दम है, तो वह इस सवाल का जवाब दें कि सीयू के पैसे क्यों जमा नहीं किए जा रहे हैं। यही नहीं नई पंचायतों के गठन के नाम पर भी ठगी की गई है धर्मशाला के योल कैंटोनमेंट में नई पंचायतें बनाने के बजाए साथ लगती पंचायतों को भंग कर नए नाम दे दिए गए है जो प्रदेश सरकार की वित्तीय स्थिति की पोल खोल रहा है इस निर्णय से ना तो पुरानी पंचायतों को लाभ मिलेगा ना ही कैंटोनमेंट एरिया की जनता को यह केवल ठगी करने की व्यवस्था है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow