नाहन में बनी पहली हाईटेक क्रिकेट पिच, नाती के शौक के लिए नाना ने बनाई तीन तरह की पिच
नाहन में क्रिकेट प्रेमियों और खासकर युवा खिलाड़ियों के लिए एक नई सुविधा तैयार की गई है। शहर के समीप पहली हाईटेक बॉक्स क्रिकेट एस्ट्रो टर्फ पिच बनाई गई है, जहां खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ क्रिकेट अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि जिला सिरमौर में अपनी तरह की इस पहली पिच को एक नाना ने अपने नाती के क्रिकेट के शौक को पूरा करने के लिए तैयार करवाया है।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 29 नवंबर :
नाहन में क्रिकेट प्रेमियों और खासकर युवा खिलाड़ियों के लिए एक नई सुविधा तैयार की गई है। शहर के समीप पहली हाईटेक बॉक्स क्रिकेट एस्ट्रो टर्फ पिच बनाई गई है, जहां खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ क्रिकेट अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि जिला सिरमौर में अपनी तरह की इस पहली पिच को एक नाना ने अपने नाती के क्रिकेट के शौक को पूरा करने के लिए तैयार करवाया है।
क्रिकेट के प्रति जुनून को एक नई दिशा देने की पहल की गई है। यहां जिला सिरमौर की पहली बॉक्स क्रिकेट एस्ट्रो टर्फ पिच तैयार की गई है। इस हाईटेक क्रिकेट पिच पर खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने क्रिकेट अभ्यास के लिए एक ऐसी जगह तैयार की, जहां युवा खिलाड़ी खेल के साथ अपनी प्रतिभा को निखार सकें। मीडिया से बात करते हुए बाबूराम भाटिया ने बताया कि दरअसल उनका नाती क्रिकेट में काफी रुचि रखता है और उसे प्रैक्टिस के लिए कई बार चंडीगढ़ अंबाला देहरादून और बिलासपुर आदि जाना पड़ता है जहां क्रिकेट से संबंधित सुविधाएं मौजूद है। इसकी वजह से उसकी पढ़ाई में भी बड़ा ती थी साथ ही उसके अभिभावकों को भी उसके साथ जाना पड़ता था इसलिए उन्होंने अपने नाती के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं के लिए इस पिच निर्माण करवाया है।
उन्होंने बताया कि इस क्रिकेट परिसर में खिलाड़ियों के अभ्यास को ध्यान में रखते हुए तीन अलग-अलग तरह की पिच तैयार की गई हैं, ताकि क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों में अभ्यास करने का अवसर मिल सके। बॉक्स क्रिकेट के लिए एस्ट्रो टर्फ पिच तैयार की गई है, जो खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट अभ्यास की सुविधा प्रदान करेगी। वहीं, रात के समय भी खिलाड़ी अभ्यास कर सकें, इसके लिए फ्लड लाइट्स और बॉलिंग मशीन लगाने का प्रावधान रखा गया है। इस सुविधा के शुरू होने से खिलाड़ियों को समय की बाध्यता से राहत मिलने के साथ अभ्यास के अधिक अवसर मिल सकते हैं।
इस पहल का उद्देश्य केवल क्रिकेट खेलने के लिए मैदान तैयार करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना भी है। ऐसे में नाहन में तैयार की गई यह हाईटेक क्रिकेट पिच स्थानीय युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देने के साथ उन्हें नशे से दूर रखने में भी मददगार साबित हो सकती है।
नाहन में तैयार की गई यह हाईटेक क्रिकेट पिच स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नई शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है। यदि इस तरह की सुविधाओं का युवाओं को नियमित रूप से लाभ मिलता है, तो आने वाले समय में क्षेत्र से क्रिकेट की नई प्रतिभाएं सामने आ सकती हैं। एक निजी पहल के जरिए तैयार की गई यह सुविधा खेल के प्रति समर्पण और युवा पीढ़ी को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की सोच का उदाहरण भी है।
What's Your Reaction?


