चंबा के भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत ककरोटी में तेंदुए ने 22 भेड़ बकरियों को बनाया अपना शिकार 

प्रदेश के चंबा जिला के भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत ककरोटी में तेंदुए ने हमला कर 22 भेड़ बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में प्रभावित को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। घटना की सूचना के बाद नायब तहसीलदार सिंहुता ने हल्का पटवारी को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जा

Feb 24, 2026 - 16:29
 0  3
चंबा के भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत ककरोटी में तेंदुए ने 22 भेड़ बकरियों को बनाया अपना शिकार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा   24-02-2026

प्रदेश के चंबा जिला के भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत ककरोटी में तेंदुए ने हमला कर 22 भेड़ बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में प्रभावित को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। घटना की सूचना के बाद नायब तहसीलदार सिंहुता ने हल्का पटवारी को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 

जानकारी के अनुसार गौरता गांव के उद्यम सिंह ने अपनी भेड़ बकरियों को घर के समीप जंगल में चरने के लिए छोड़ रखा था। देर शाम तक भेड़ बकरियों के वापस न लौटने पर जब उधम सिंह मौके पर पहुंचे, जहां भेड़ बकरियों को मृत अवस्था में पड़ा पाया।

घटना की सूचना पाते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मंगलवार को वेटनरी विभाग के डॉक्टर कुलदीप सिंह ने मौके का दौरा कर मृत भेड़ बकरियों का पोस्टमार्टम किया। उधर, वन विभाग के वनरक्षक लेखराज ने बताया कि जल्द ही स्थिति का जायजा लेकर प्रभावित परिवार को सरकारी मैनुअल के मुताबिक फौरी राहत उपलब्ध करवा दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow