छिंज मेला तलाई में निकाला लक्की ड्रॉ- पवन ने जीती आल्टो कार
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध छिंज मेला तलाई में लोगों के आकर्षण के लिए लक्की ड्रॉ निकाला गया जिसमें बलग के पवन भाग्यशाली विजेता बने। उन्होंने प्रथम पुरस्कार के रूप में चमचमाती आल्टो के10 कार अपने नाम की। पवन का टिकट नंबर 11833 रहा।
शिमला, 5 अक्तूबर :

मेला समिति के सदस्य राहुल ठाकुर ने बताया कि लक्की ड्रॉ में दूसरे पुरस्कार के रूप में स्कूटी राजेश ने जीती। उनका टिकट नंबर 5269 था। तीसरे पुरस्कार के रूप में आईफोन टिकट नंबर 6643 के विजेता के नाम रहा। चौथे पुरस्कार में दो इंडक्शन रखे गए थे, जिन्हें विकेश बखोग ने टिकट नंबर 2587 और किरण ने टिकट नंबर 9742 के माध्यम से जीता। वहीं, पांचवें पुरस्कार के रूप में तीन स्मार्ट वॉच रखी गई थीं। यह पुरस्कार अजय ठाकुर (टिकट नंबर 8197), मोहित (टिकट नंबर 9740) और सुमन शर्मा (टिकट नंबर 4989) ने जीते।
What's Your Reaction?