जज्बा : अस्पताल में भर्ती विमला मतदान करने ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ पहुंचीं बूथ 

प्रदेश के जिला बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती एक महिला ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ लोकतंत्र के महाकुंभ में अपनी आहुति डालने पहुंची, जिसके जज्बे की हर कोई तारीफ कर रहा

Jun 1, 2024 - 16:50
 0  85
जज्बा : अस्पताल में भर्ती विमला मतदान करने ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ पहुंचीं बूथ 

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    01-06-2024

प्रदेश के जिला बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती एक महिला ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ लोकतंत्र के महाकुंभ में अपनी आहुति डालने पहुंची, जिसके जज्बे की हर कोई तारीफ कर रहा है। यहां तक की चुनाव आयोग ने भी उनकी हिम्मत की तारीफ की है। 

लोग यह देखकर दंग रह गए जब एक लोकसभा चुनाव के लिए घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी मतदान केंद्र के बूथ नंबर 99 पर एक बीमार महिला ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ वोट डालने के लिए पहुंची। 

भारतीय चुनाव आयोग ने भी अपने अधिकारिक पेज पर महिला के फोटो सहित मतदान करने के जज्बे की सराहना की है।घुमारवीं के टिक्कर गांव की विमला देवी (68) ऑक्सीजन की कमी के चलते पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती है। उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर से ऑक्सीजन दी की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow