नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने किया मतदान, बोले देश में बदलाव चाहती है जनता

जिला मुख्यालय नाहन में स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने शहर के बूथ नंबर 10 पर मतदान किया। मतदान को लेकर नाहन में लगातार लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है और गर्मी को देखते हुए सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी

Jun 1, 2024 - 19:32
 0  10
नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने किया मतदान, बोले देश में बदलाव चाहती है जनता

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    01-06-2024

जिला मुख्यालय नाहन में स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने शहर के बूथ नंबर 10 पर मतदान किया। मतदान को लेकर नाहन में लगातार लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है और गर्मी को देखते हुए सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है।

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों के साथ-साथ विधानसभा के उपचुनाव में भी जीत का दावा किया है। 

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि उपचुनाव में धनबल को जनबल की पूरी चुनौती मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में इंडिया गठबंधन की सरकार देश के भीतर बनेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow