दर्दनाक  : घास काटने गई महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत  

Mar 24, 2024 - 12:46
 0  226
दर्दनाक  : घास काटने गई महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत  

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह   24-03-2024

सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव उंगर-कांडो की रहने वाली 36 वर्षीय विद्यादेवी का घास काटते समय अचानक पैर गिरने से गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।   

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वह साथ लगते गांव खेगुआ मे घास काट रही थी और अचानक पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि प्रशासन की ओर से परिजनों 25,000 की तुरंत राहत राशि जारी की है।

मृतक महिला बड़े ही सरल स्वभाव की थी। जो अपने पीछे अपने 5 बच्चे छोड़ गई है। महिला की मौत के दुखद समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow