चंद्रमणी वर्मा अराजपत्रित संघ संगड़ाह के अध्यक्ष नियुक्त 

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर के संगडाह  इकाई के चुनाव आज  निर्विवाद संपन्न हुए। जिसमें लोक  निर्माण विभाग के चंद्रमणी वर्मा को निर्विरोध खंड अध्यक्ष चुना

Aug 8, 2023 - 11:33
 0  40
चंद्रमणी वर्मा अराजपत्रित संघ संगड़ाह के अध्यक्ष नियुक्त 

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह     08-08-2023

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर के संगडाह  इकाई के चुनाव आज  निर्विवाद संपन्न हुए। जिसमें लोक  निर्माण विभाग के चंद्रमणी वर्मा को निर्विरोध खंड अध्यक्ष चुना गया। 

लोक निर्माण विभाग विश्राम ग्रह संगडाह मे चुनाव पर्यवेक्षक तपेंद्र सिंह एवं दलीप वर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित इस चुनाव मे विभिन्न विभागो के लगभग 50 प्रतिनिधियो  ने भाग लिया। चुनाव मे विकास खंड  कार्यालय के केशव शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जलशक्ति विभाग  के  राजेंद्र चोहान को महासचिव चुना गया। 

इसके अतिरिक्त सत्य प्रकाश वर्मा को मुख्य सलाहकार, गुमान सिंह को कानूनी सलाहकार, रुक्मणी, जागर सिंह व नरेश चौहान को उप प्रधान, रविंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, दिनेश शर्मा व मान सिंह को संयुक्त सचिव, संजीव राणा प्रैस सचिव, संगीता देवी संगठन सचिव, हीरा सिंह, फुलमा देवी, गुमान सिंह, प्रताप सिंह व मेला राम को सक्रिय सदस्य बनाया गया। 
  
एनपीएसएई ऐ के राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील तोमर  व प्रवक्ता संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने नवनिर्वाचित  कार्यकारणी को हार्दिक बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही सम्पूर्ण हिमाचल मे अराजपत्रित संघ के निर्विवाद चुनाव सम्पन्न होंगे तथा नई कार्यकारणी कर्मचारी हितार्थ ऐतिहासिक कदम उठाएगी। 

गौरतलब है कि प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता मे पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष मे चंद्रमणी वर्मा की सक्रिय भूमिका रही एवं वर्मा के पिता स्व जगत सिंह पहाड़िया भी अराजपत्रित कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारणी मे महत्वपूर्ण पदो पर रहे थे। सिरमौर के पांवटा साहब व नाहन के चुनाव के बाद शीघ्र ही जिलाध्यक्ष के चुनाव होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow