जल महोत्सव से दे रहे जल संरक्षण का संदेश , पंचायतरतर में आयोजित की जाएगी जागरूकता गतिविधियां : डीसी 

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जल महोत्सव के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक परिवार तक प्रतिदिन स्वच्छ, पर्याप्त और निर्बाध पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जमीनी निरीक्षण व्यवस्था, तकनीकी मॉनिटरिंग तथा जवाबदेही तंत्र को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। उपायुक्त जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे

Mar 20, 2026 - 19:53
 0  3
जल महोत्सव से दे रहे जल संरक्षण का संदेश , पंचायतरतर में आयोजित की जाएगी जागरूकता गतिविधियां : डीसी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   20-03-2026
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जल महोत्सव के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक परिवार तक प्रतिदिन स्वच्छ, पर्याप्त और निर्बाध पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जमीनी निरीक्षण व्यवस्था, तकनीकी मॉनिटरिंग तथा जवाबदेही तंत्र को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। उपायुक्त जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर लंबित प्रविष्टियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत 8 से 22 मार्च 2026 तक जिले में जल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। 
हर घर पानी-खुद निगरानी’ थीम के तहत जिले के पांचों विकास खंडों की चिन्हित पंचायतों में जल संरक्षण और जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पखवाड़े भर चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण तथा जल प्रबंधन के प्रति सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जल की महत्ता, स्वच्छता तथा जल स्रोतों के संरक्षण व रखरखाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि 8 मार्च को ‘नारी नीर शक्ति दिवस’ के साथ जल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। 11 मार्च को राष्ट्रीय स्तर के मेगा इवेंट तथा 16 मार्च को नदी दिवस के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को बद्दी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ विश्व जल दिवस के अवसर पर इस अभियान का समापन होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान जिला ऊना के विभिन्न विकास खंडों की 37 ग्राम पंचायतों में गतिविधियां आयोजित की गई हैं। 
इनमें विकास खंड बंगाणा की पंचायत डोहगी, धंधला, सोहारी, टकोली, मुच्छाली, बल्ह, बड़ूही, पल्लवी और चौकी खास, वहीं विकास खंड अम्ब की पंचायत धंधड़ी, कटोहट कलां, कटोहड़ खुर्द, मुबारकपुर, धुसाड़ा, चुरूड़ू, ठठल और नंदपुर, विकासखंड हरोली की पंचायत सिंगा, अपर बढेड़ा, सैंसोवाल, पोलियां बीत, हरोली और कांगड़ा और विकास खंड गगरेट की पंचायत डंगोह खुर्द, रायपुर, घनारी, बबेहड़, कैलाशनगर, कुनेरन और अपर गौंदपुर बनेहड़ा तथा विकास खंड ऊना की पंचायत टक्का, कोटला खुर्द, नारी, मलूकपुर, सनोली, अजोली और टब्बा  में जागरूकता गतिविधियां की गईं। बैठक में जल शक्ति विभाग वृत्त ऊना के सभी अधिशासी अभियंता, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह, उप निदेशक उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow