ICT की एक दिवसीय ट्रेनिंग संपन्न, ट्रेनिंग प्रोग्राम में 16 स्कूलों के 32 अध्यापक रहे मौजूद

 स्कूलों में बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और शिक्षकों को आईसीटी उपकरणों के बेहतर इस्तेमाल की जानकारी देने के उद्देश्य से डाइट नाहन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्कूलों में उपलब्ध आईसीटी पैनल्स के रखरखाव, इस्तेमाल और सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर की मेंटेनेंस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

Nov 17, 2026 - 17:14
 0  2
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 17 नवंबर :
 
 स्कूलों में बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और शिक्षकों को आईसीटी उपकरणों के बेहतर इस्तेमाल की जानकारी देने के उद्देश्य से डाइट नाहन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्कूलों में उपलब्ध आईसीटी पैनल्स के रखरखाव, इस्तेमाल और सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर की मेंटेनेंस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

मीडिया से बात करते हुए कार्यशाला के समन्वयक सतपाल चौहान ने बताया कि डाइट नाहन में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिमला से पहुंचे विशेषज्ञ डॉ. सुनील कमल ने अध्यापकों को आईसीटी से जुड़ी विभिन्न तकनीकी जानकारियां दीं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बच्चों को सूचना एवं संचार तकनीक यानी आईसीटी से जोड़ने के प्रयासों को सफल बनाना है।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान अध्यापकों को स्कूलों में उपलब्ध करवाए गए आईसीटी पैनल्स के सही इस्तेमाल और उनके रखरखाव के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही पैनल्स में आने वाली तकनीकी समस्याओं, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की मेंटेनेंस से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई, ताकि अध्यापक इन उपकरणों का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकें और बच्चों की पढ़ाई को तकनीक के साथ और प्रभावी बना सकें।

सतपाल चौहान ने बताया कि इस प्रशिक्षण में 16 स्कूलों के 32 अध्यापकों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अध्यापकों को नई तकनीक की जानकारी मिलती है और स्कूलों में उपलब्ध डिजिटल संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />