दर्दनाक : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बारात से लौट रही कार, हादसे में 1 की मौत, 2 घायल
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला हमीरपुर थाना सुजानपुर के अंतर्गत कक्कड़ क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सडक़ हादसा पेश आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर 06-02-2026
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला हमीरपुर थाना सुजानपुर के अंतर्गत कक्कड़ क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सडक़ हादसा पेश आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब ऊहल से भेरड़ा बारात लेकर लौट रही एक आल्टो कार कक्कड़ के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे लगभग 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
मृतकों की पहचान देशराज (55) पुत्र — निवासी गांव झौखर, डाकघर गवारडू, तहसील टौणी देवी, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। दुर्घटना की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे कुछ ही देर में घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में मृतक के अलावा तीन लोग घायल हुए थे, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।
हालांकि बाद में पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार दो घायलों को उपचार के लिए टौणी देवी अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सुजानपुर पुलिस तथा होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
कड़ी मेहनत और स्थानीय लोगों की सहायता से शव और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। हमीरपुर पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कक्कड़ क्षेत्र में शनिवार शाम एक आल्टो कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।
What's Your Reaction?

