श्री देव कमरूनाग मंदिर के फाटक 21 नवंबर से होंगे बंद, भारी बर्फबारी संभावित ऊपरी क्षेत्रों में जाने से करें परहेज : एसडीएम

उपमंडलाधिकारी (ना.) गोहर, देवीराम ने आज यहां बताया कि आगामी शीतकालीन मौसम के दौरान उपमंडल गोहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड एवं भारी बर्फबारी होने की संभावना है। विशेषकर श्री देव कमरूनाग मंदिर क्षेत्र तथा देवीदढ़ से शिकारी देवी की ओर जाने वाले मार्ग पर बर्फबारी के कारण रास्ते अवरुद्ध होने, अत्यधिक फिसलन एवं दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

Nov 18, 2026 - 17:34
 0  3
श्री देव कमरूनाग मंदिर के फाटक 21 नवंबर से होंगे बंद, भारी बर्फबारी संभावित ऊपरी क्षेत्रों में जाने से करें परहेज : एसडीएम

यंगवार्ता न्यूज - मंडी, 18 नवंबर : 

उपमंडलाधिकारी (ना.) गोहर, देवीराम ने आज यहां बताया कि आगामी शीतकालीन मौसम के दौरान उपमंडल गोहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड एवं भारी बर्फबारी होने की संभावना है। विशेषकर श्री देव कमरूनाग मंदिर क्षेत्र तथा देवीदढ़ से शिकारी देवी की ओर जाने वाले मार्ग पर बर्फबारी के कारण रास्ते अवरुद्ध होने, अत्यधिक फिसलन एवं दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

उन्होंने बताया कि इन दुर्गम क्षेत्रों में प्रतिकूल मौसम के दौरान आवागमन करना जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत अत्यंत जोखिमपूर्ण है। इसके दृष्टिगत आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्णय लिया गया है कि 21 नवंबर, 2026 से श्री देव कमरूनाग मंदिर का फाटक आगामी आदेशों तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। साथ ही देवीदढ़ से शिकारी देवी की ओर जाने वाले मार्ग पर भी आम जनता, श्रद्धालुओं, पर्यटकों/ट्रैकर्स बाहरी क्षेत्रों से आने वाले एवं अन्य व्यक्तियों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। किसी भी व्यक्ति को उक्त प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने समस्त स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं ट्रैकर्स से अनुरोध किया है कि वे प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा इन क्षेत्रों की यात्रा करने से यथासंभव बचें। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, होटल संचालकों एवं टैक्सी ऑपरेटरों से भी आग्रह किया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई पर्यटक, ट्रैकर अथवा स्थानीय निवासी प्रतिबंधित मार्गों में प्रवेश कर आदेशों की अवहेलना करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

उन्होंने बताया कि यह आदेश जनहित एवं आम जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत जारी किया गया है तथा सभी संबंधित व्यक्तियों से इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का अनुरोध है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस थाना गोहर के दूरभाष नंबर 01907-250228 अथवा उप-मण्डलाधिकारी (ना.), गोहर के दूरभाष नंबर 01907-250262 पर संपर्क करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />