धर्मशाला में रैगिंग से छात्रा की मौत दुखद , हिमाचल में कानून व्यवस्था का निकला जनाजा : सुधीर शर्मा

धर्मशाला विधानसभा हलके के तहत बाघनी पंचायत निवासी एक छात्रा की डिप्रेशन में आने के बाद  मौत होना बेहद दुखद है। धर्मशाला कॉलेज की तीन छात्राएं और एक प्रोफेसर पर इस छात्रा से मारपीट, डराने-धमकाने और अश्लील हरकतें करने के आरोप  हैं। यह घटना हिमाचल के लिए बेहद दुखद और प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक है। यह बात भाजपा नेता व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कही। शुक्रवार को यहां जारी बयान में सुधीर शर्मा ने कहा कि बाघनी पंचायत निवासी पीड़ित परिवार के साथ वह डटकर खडे है

Jan 2, 2026 - 19:37
 0  18
धर्मशाला में रैगिंग से छात्रा की मौत दुखद , हिमाचल में कानून व्यवस्था का निकला जनाजा : सुधीर शर्मा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  02-01-2026
धर्मशाला विधानसभा हलके के तहत बाघनी पंचायत निवासी एक छात्रा की डिप्रेशन में आने के बाद  मौत होना बेहद दुखद है। धर्मशाला कॉलेज की तीन छात्राएं और एक प्रोफेसर पर इस छात्रा से मारपीट, डराने-धमकाने और अश्लील हरकतें करने के आरोप  हैं। यह घटना हिमाचल के लिए बेहद दुखद और प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक है। यह बात भाजपा नेता व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने कही। शुक्रवार को यहां जारी बयान में सुधीर शर्मा ने कहा कि बाघनी पंचायत निवासी पीड़ित परिवार के साथ वह डटकर खडे है। इस परिवार को वह न्याय दिलवाकर रहेंगे। सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह बड़ी नाकामी है। उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि कुछ लोग इस मामले को दबाने में लगे रहे। 
उन्होंने कहा कि मसला गरमाने पर अब परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धर्मशाला थाने में बीएनएस की धारा 75, 115(2), 3(5) और हिमाचल प्रदेश शैक्षणिक संस्थान (रैगिंग निषेध) अधिनियम 2009 की धारा 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी है। शर्मा ने हैरानी जताई कि  पिछले साल 18 सितंबर को इसी कॉलेज में पढऩे वाली 3 छात्राओं ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की और उसे डराया-धमकाया। इसके अलावा कॉलेज के एक प्रोफेसर पर उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें तक की। इस तरह की घटनाएं निकम्मे सरकार के नाक तले हो रही हैं। पहले भी कर्मचारियों को तंग किया गया है। प्रदेश सरकार में शिक्षा के संस्थानों में हो रही  रैगिंग जैसी भयावह घटना ने झकझोर कर रख दिया है । धर्मशाला में एक भी विकास कार्य नहीं हो रहा है। कुछ समय पहले स्मार्ट सिटी आदि प्रोजेक्टों से दुनिया भर में इस शहर का नाम था। 
अब नाकाम छुटभैये मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के इशारे पर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की साख खराब कर रहे हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि यह गंभीर मामला है। छात्रा को तंग किया जाता रहा। किसी ने कुछ नहीं किया। इसमें राजनीतिक संरक्षण से कॉलेज प्रबंधन में तैनात शिक्षक आदि भी दोषी हैं। भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाएगी। इसमें मामले को दबाने वाले लोगों के रोल को भी बेनकाब किया जाएगा। परिजन यह भी कह रहे है कि गंभीर बीमारी और सदमे की स्थिति के कारण वह पहले पुलिस को सूचना नहीं दे सके। परिजनों ने 20 दिसंबर को सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दी थी। सीएम हेल्पलाइन कार्यालय से मामला जांच के लिए पुलिस थाना धर्मशाला भेजा गया था। इस मामले में न्याय न मिला तो भाजपा सड़कों पर उतरेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow