धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकरण में दो मकान जलकर राख,दो परिवार बेघर  

धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकरण में दो मकान जलकर राख हो गए हैं। यह घटना शनिवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया

Nov 16, 2025 - 11:45
 0  41
धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकरण में दो मकान जलकर राख,दो परिवार बेघर  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    16-11-2025

धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकरण में दो मकान जलकर राख हो गए हैं। यह घटना शनिवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और उसके बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। 

लेकिन तब तक मकान में भड़की आग ने दो परिवारों की गृहस्थी जलाकर राख कर दी। जानकारी के अनुसार, यह मकान चुन्नीलाल और भागचंद के थे। ऐसे में दोनों के परिवार अब बेघर हो गए हैं। समाजसेवी शेरा नेगी ने बताया कि आग की घटना पर रात करीब 1:00 बजे काबू पाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow