नाहन के चौगान मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन , स्पर्धा में 14 टीमों ने लिया भाग

ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में आयोजित तीन दिवसीय नीरज चंदेल मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव दीपक शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता का बाहरी राज्य की टीमें भी हिस्सा बनी।  प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया

Feb 8, 2026 - 19:02
 0  6
नाहन के चौगान मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन , स्पर्धा में 14 टीमों ने लिया भाग
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  08-02-2026
ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में आयोजित तीन दिवसीय नीरज चंदेल मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव दीपक शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता का बाहरी राज्य की टीमें भी हिस्सा बनी।  प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया। 
मीडिया से बात करते हुए दीपक शर्मा ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी और कहा कि यह दूसरा मौका है जब नामी फुटबॉल खिलाड़ी नीरज चन्देल के नाम पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हो। उन्होंने इसे आयोजकों की एक अच्छी पहल बताया। 
उन्होंने कहा कि फुटबॉल की कई अच्छी टीमें इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनी जिन्होंने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि फुटबॉल एसोसिएशन का प्रयास रहेगा की भविष्य में आयोजन समिति के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता को और बेहतर बनाया जाएगा , ताकि इसका आयोजन और बड़े स्तर पर हो सके।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow