नाहन शहर के इन क्षेत्रो में 17 जून को बंद रहेगी बिजली
जिला मुख्यालय नाहन के कुछ क्षेत्रों में बुधवार, 17 जून को बिजली व्यवस्था के सुधारीकरण और आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। SDO संतोष कुमार ने बताया कि शहर के विला राउंड क्षेत्र में वितरण ट्रांसफार्मर (DTR) के संवर्द्धन और सुधारीकरण का कार्य किया जाना है।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 16 जून, 2026 :
जिला मुख्यालय नाहन के कुछ क्षेत्रों में बुधवार, 17 जून को बिजली व्यवस्था के सुधारीकरण और आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। SDO संतोष कुमार ने बताया कि शहर के विला राउंड क्षेत्र में वितरण ट्रांसफार्मर (DTR) के संवर्द्धन और सुधारीकरण का कार्य किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के चलते विला राउंड और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक करीब दो घंटे के लिए पावर सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान बोर्ड की तकनीकी टीम ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम करेगी।
इसके अलावा, इसी रखरखाव कार्य के कारण शहर के कुछ प्रमुख सरकारी कार्यालयों में बुधवार सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक कुल आठ घंटों के लिए जिला कोषागार कार्यालय (District Treasury Office), सतर्कता विभाग कार्यालय (Vigilance Office) और जिला अटॉर्नी कार्यालय (District Attorney Office) की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। कार्य लंबा होने के कारण इन दफ्तरों में बिजली सुबह से शाम तक गुल रहेगी।
विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में सुचारू और बिना किसी ट्रिपिंग के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह सुधारीकरण कार्य बेहद जरूरी है। विभाग ने इस शटडाउन के कारण आम जनता और सरकारी काम-काज में होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।
What's Your Reaction?




