पंजाब के मोहाली में चार मंजिला इमारत धराशायी,हादसे में ठियोग की एक युवती की मौत 

पंजाब के मोहाली के गांव सोहाना में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे बेसमेंट की खोदाई करते हुए चार मंजिला इमारत धराशायी हो गई। मलबे में 15 लोगों के दबे होने की आशंका

Dec 22, 2024 - 15:24
 0  60
पंजाब के मोहाली में चार मंजिला इमारत धराशायी,हादसे में ठियोग की एक युवती की मौत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     22-12-2024

पंजाब के मोहाली के गांव सोहाना में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे बेसमेंट की खोदाई करते हुए चार मंजिला इमारत धराशायी हो गई। मलबे में 15 लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे में दृष्टि वर्मा (20) पुत्री स्वर्गीय भगत वर्मा निवासी ठियोग (हिमाचल प्रदेश) की मौत हो गई। 

आसपास के लोगों व पुलिस के अलावा सेना और एनडीआरएफ के जवान देर रात तक बचाव कार्य में जुटे रहे। रात करीब 9 बजे मलबे से एक महिला को निकाला गया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार इमारत में जिम और पीजी थे और हादसे के वक्त कई लोग इसमें मौजूद थे। 

सोहाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया गया है, ताकि बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी हालात पर नजर रखे हुए हैं। मबले के नीचे दबे लोगों को ढूंढने के लिए देर रात तक राहत एवं बचाव दल काम में जुटा हुआ था।

मोहाली प्रशासन की ओर से गांव सोहाना में गिरी बिल्डिंग के मलबे को हटाने और उसमें से जिंदगी तलाशने का काम रात एक बजे तक युद्धस्तर पर जारी था। हादसे के बाद कार्यवाहक डिप्टी कमिश्नर विराज एस तिड़के घटनास्थल पर बचाव अभियान की निगरानी करते दिखे। 

प्रशासन ने लोगों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष नंबर 0172-2219506 जारी किया है। शहर के सभी बड़े अस्पतालों जैसे सिविल अस्पताल (मेडिकल कॉलेज से जुड़ा हुआ), फोर्टिस, मैक्स और सोहाना अस्पतालों को घायलों के लिए आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow