पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2-10 डिग्री सेल्सियस की आई गिरावट  

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2-10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Feb 2, 2026 - 14:13
 0  8
पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2-10 डिग्री सेल्सियस की आई गिरावट  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   02-02-2026

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में 2-10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। कई स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 

कुछ स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। वहीं मनाली व मंडी में ठंडा दिन दर्ज किया गया। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्के बादलों के साथ धूप खिली हुई है।

कोठी में 15.0, कल्पा 13.6, गोंदला 12.0, सांगला 10.5, खदराला 7.5, जोत 6.5, कुकुमसेरी 4.8, केलांग 3.0 व मनाली में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। इसी तरह भटियात में 21.2, गोहर 20.0, सराहन 18.5, सुजानपुर टिहरा 18.4, तीसा 18.2, धर्मशाला 16.3, सलूणी 15.2, रामपुर 14.0, सियोबाग 13.4, मुरारी देवी 13.2, जोगिंद्रनगर 13.0, बग्गी 11.8, भुंतर, सुंदरनगर और घागस 11.6 व पंडोह में 11.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow