पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली का दौरा किया। इस महत्वपूर्ण दौरे में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की

Feb 28, 2026 - 19:12
 0  3
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ​शिमला  28-02-2026
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली का दौरा किया। इस महत्वपूर्ण दौरे में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत से मुलाकात में प्रदेश में एशियन डेवलपमेंट बैंक ( एडीबी ) के तमाम प्रोजेक्ट्स समेत मंडी में निर्माणाधीन शिवधाम प्रोजेक्ट और हिमाचल पर्यटन को पंख लगाने वाली परियोजनाओं और पर्यटन को और बेहतर करने से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। शिवधाम प्रोजेक्ट हिमाचल में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक महत्वाकांक्षी संकल्प है। 
जो प्रदेश में पर्यटन के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह प्रोजेक्ट न केवल स्थानीय संस्कृति को संरक्षित करेगा, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर प्रदेश की आर्थिकी में बड़ा योगदान देगा।
 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow