प्रतिबंध के बावजूद मछलियों का आखेट करने पर,मत्स्य पालन विभाग ने 6 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई

मत्स्य पालन विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश में मछलियों के पकड़ने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है जो 15 अगस्त तक जारी रहेगा सिरमौर जिला में इन आदेशों की अवहेलना पर छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की

Jul 11, 2025 - 20:12
 0  22
प्रतिबंध के बावजूद मछलियों का आखेट करने पर,मत्स्य पालन विभाग ने 6 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

16 जून से 15 अगस्त तक आखेट पर लगाया गया है प्रतिबंध

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     11-07-2025

मत्स्य पालन विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश में मछलियों के पकड़ने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है जो 15 अगस्त तक जारी रहेगा सिरमौर जिला में इन आदेशों की अवहेलना पर छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मत्स्य पालन विभाग के जिला उपनिदेशक सोमनाथ पटियाल ने बताया कि विभाग द्वारा 16 जून से लेकर 15 अगस्त तक मछलियों के शिकार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है उसके बावजूद कुछ लोग यमुना नदी में शिकार करते पाए गए और ऐसे 6 लोगों के खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई करते उनसे जुर्माना वसूला गया है। 

उन्होंने कहा कि इस समय मछलियों का शिकार करने पर आरोपियों के लिए दो वर्ष के कारावास की सजा का भी कानून में प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि मानसून का यह सीजन मछली की प्रजातियां के प्रजनन का समय रहता है और इसी देखते हुए मछलियों के पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow